Betul Ki Khabar/भैंसदेही/मनीष राठौर:- सच ही कहा है यदि कर्म के प्रति सच्ची लगन हमारे हृदय में हो तो श्रमशील भुजाओं से इतिहास बन जाता है और बेटियां तो बेटों से कम नहीं बेटी ठान ले तो सफलता सामने दस्तक देती है। ऐसी ही सफलता पूर्णा नगरी भैंसदेही के सामाजिक धार्मिक राजनीतिक क्षेत्र में क्षेत्र की कुशलता चाहने वाले पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष ,वर्तमान जनपद सदस्य नवयुवक दुर्गा रामलीला मंडल संरक्षक ऋषभ दास सावरकर की लाडली बिटिया डॉली सावरकर ने समर्पण कड़ी मेहनत लगन से पढ़ाई करते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट होने का गौरव प्राप्त कर परिवार एवं नगर का नाम रोशन किया है। डॉली कि इस सफलता पर गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठन, शैक्षिक संगठन तथा परिवार जनों ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है। श्रीमती लता सावरकर ऋषभदास सावरकर की बिटिया डॉली ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नगर के निजी शिक्षण संस्था एफ़लेक्स पब्लिक स्कूल से प्रारंभ कर सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बैतूल तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट की कोचिंग नागपुर से करते हुए अपना ग्रेजुएशन गवर्नमेंट कॉलेज भैंसदेही से किया है। साधारण परिवार से नाता रखते हुए डॉली ने इस सफलता को प्राप्त करते हुए इसका श्रेय अपने शिक्षकों एवं माता-पिता को दिया है डॉली को शिक्षा संस्कार उनके परिवार में ही प्राप्त हुए हैं।सावरकर परिवार में बड़े भाई हरी भाऊ सावरकर वन विभाग में कार्यरत होते हुए रेंजर पद से सेवा निवृत हुए हैं। भाई स्व.धर्मचंद सावरकर प्रधान पाठक के पद से सेवानिवृत हुए। छोटे भाई योगराज सावरकर जी वर्तमान समय में सीहोर में ऐई के पद पर कार्यरत है। शिक्षा का माहौल मिलना ही अच्छी सफलता की निशानी होता है चार्टर्ड अकाउंटेंट होने पर डॉली को परिवारजनों,रिश्तेदारों, गणमान्य नागरिकों की बधाई के साथ आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है ।
Betul Samachar News- समाज और पुलिस के तालमेल से अपराधों पर नियंत्रण संभव

