गाजे बाजे और डीजे के साथ हुआ अष्टधातु माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई। नगर के गुरु साहब वार्ड स्थित बम चौक के अष्टधातु माता महालक्ष्मी मंदिर में स्थापित मां लक्ष्मी का सोमवार, 3 नवंबर को बड़ी धूमधाम और पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ विसर्जन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मां लक्ष्मी की आरती, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में वार्डवासी और श्रद्धालुजन शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी की जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकि निकाली गईं, जिनमें देवी स्वरूप सजीव झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। डीजे की धुनों पर युवा और महिलाएं झूमते हुए माता के जयघोष करते चले। मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन नगर के पारंपरिक स्थल पर विधि-विधान से किया गया। श्रद्धालुओं ने मां से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। आयोजन समिति की ओर से पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गईं। भक्तों ने कहा कि माता महालक्ष्मी की कृपा से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस बल और स्थानीय स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।

Crime News: आदित्य टेकाम हत्याकांड में एक और नाबालिग आरोपी पकड़ाया

Leave a Comment