डहुआ की रामलीला अंतिम चरण में, आज होगा श्रीराम का राजतिलक
Betul Local News/मुलताई। ग्राम डहुआ में रामलीला का मंचन अंतिम चरण में पहुंच गया है। रविवार रात्री अहिरावण के महाकाली पूजन का मंचन रामलीला के मंच पर किया गया। तांत्रिक क्रियाओं में माहिर अहिरावण द्वारा अपनी सिद्धी के बल पर श्रीराम एवं लक्ष्मण को पाताल लोक ले गया जहां दोनों की बलि देने के लिए महाकाली पूजन का अनुष्ठान किया गया। इस अवसर पर अहिरावण एवं उसके भाई महिरावण ने पूर्ण विधि विधान से तांत्रिक क्रियाओं के साथ महाकाली का पूजन किया लेकन पूजन में विघ्न डालते हुए श्रीराम भक्त हनुमान राम एवं लक्ष्मण का पता लगाते हुए सूक्ष्म रूप में पाताल लोक पहुंच गए जहां से दोनों भाईयों को अपने कंधे पर बैठाकर अपने महाबली रूप में ले उड़े। रामलीला में हो रहे प्रतिदिन मंचन की जानकारी देते हुए मनोज बारंगे ने बताया कि रामलीला अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है जहां रविवार रात अहिरावण के पूजन का मंचन के बाद सोमवार रात रावण वध एवं एवं मंगलवार रावण वध की लीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला में महाकाली का अभिनय कृष्णा मारदे, अहिरावण सुभाष मगरदे, महिरावण लाला टेलर, हनुमान अनिल बारंगे, मकरध्वज लालू बारंगे, श्रीराम शेखर मगरदे, लक्ष्मण नयन बारंगे, सुग्रीव रमेश बारंगे, विभिषण उमेश गाकर, जामवंत मुन्ना कड़वे, दैत्य गुरू शुक्राचार्य का अभिनय कृष्ण कुमार मिश्र ने किया। ग्रामीणों ने रामायण के पात्रों का शानदार अभिनय किया जिसे देखने के लिए डहुआ, खैरवानी, पिपरिया सहित बड़ी संख्या में दर्शक डहुआ पहुंचे।
Read Also: गाजे बाजे और डीजे के साथ हुआ अष्टधातु माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन

