Betul Samachar/चिचोली। श्री सहस्त्रबाहु भगवान के अवतरण दिवस पर आयोजित झौतिश्वर धाम की पावन धरा गोटेगांव में आयोजित अखिल भारतीय कलचुरी महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह के अवसर पर कलचुरी समाज की जिले की महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम श्रीमती अर्चना जायसवाल राष्ट्रीय संयोजक कलचुरी एकता महासंघ भोपाल , श्रीमती मालती राय महापौर नगर निगम भोपाल के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमती सुमन लता पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस अवसर पर जिले की कलचुरी समाज की महिलाओं श्रीमती चिंता डॉ राजेश जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष कलचुरी एकता समाज एवं जिला अध्यक्ष बैतूल, श्रीमती अलका सुधीर जायसवाल, श्रीमती सिंधु महेंद्र बोस आर्य, श्रीमती अनीता आनंद आर्य श्रीमती शीला सुरेश आर्य को महिला समाज में अपना विशिष्ट योगदान देने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती श्रद्धा चौकसे स्वागत समिति अध्यक्ष श्रीमती रजनी राय पार्षद गोटेगांव श्रीमती मनीष राय अध्यक्ष कलचुरी महिला समाज नरसिंहपुर श्रीमती स्वाति जयसवाल प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ श्रीमती अर्चना चौकसे प्रदेश महासचिव श्रीमती जागृति मालवीय संयोजक की उपस्थिति में एवं कार्यक्रम मंच संचालन श्रीमती आस्था द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल एवं भव्यता देने में श्री पंकज चौक से जिला अध्यक्ष नरसिंहपुर श्री किशोर राय प्रदेश उपाध्यक्ष जिला संयोजक एवं श्री राजेंद्र राय विट्ठल कलचुरी कलार समाज की सराहनीय भूमिका रही। गोटेगांव के सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मातृशक्तिओ के द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं कलचुरी समाज की महिलाओं के लिए प्रेरणादायी विचारों से समाज में एक नई जागृति उत्पन्न हुई।
Read Also: रायआमला में ढाबे तथा मुलताई स्थित मकान से पकड़ाया 50 पेटी अवैध शराब का जखीरा

