Guru Nanak Jayanti 2025: आज मनाया जायेगा गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
              नगर के हर चौराहे पर गूंजा वाहेगुरु सतनाम के नाम घोड़ाडोंगरी गुरुद्वारा से निकला विशाल नगर कीर्तन

Guru Nanak Jayanti 2025/घोड़ाडोंगरी –घोड़ाडोंगरी नगर में गुरुसिंघ सभा गुरुद्वारा द्वारा गुरुनानक जी के प्रकाश पर्व पर एक विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सड़कें को पानी सींचा गया और पूरे रास्ते को फूलों से सजाया गया था और ढोलक मंजीरे ,की चिमटे की ध्वनि और भजन-कीर्तन का गाते हुए पांच प्यारे की अगवाई में गुरुग्रंथ साहिब पालकी पर सवार नगर में किया भ्रमण । यह नगर कीर्तन शहर में घूमते हुए शांतिपूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें सद्भाव का संदेश दिया गया l

घोड़ाडोंगरी लोधी की धरती पर पहली पातशाही साहिब श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के मौके पर सोमवार को भव्य नगर कीर्तन सजाया गया। रंग-बिरंगे ताजे फूलों से सुसज्जित रथ पर पालकी में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी गुरु नानक जी की छत्रछाया, पांच प्यारों व पांच दुलारों की अगवानी में विशाल नगर कीर्तन वार्ड नंबर 02 गुरु गोबिंद सिंघ वार्ड गुरुद्वारा से आरंभ हुआ।

नगर कीर्तन गुरुद्वारा से शुरू होकर काली चौक, दुर्गा चौक, सेंट्रल चौक, इमली मोहल्ला, मेन रोड, हॉस्पिटल चौक, मालवीय समाज चौक, गुरुद्वारा सराफा मार्केट, होली चौक से होता हुआ ऐतिहासिक नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर सम्पन्न हुआ।

Read Also: शासकीय महाविद्यालय में 21 दिवसीय महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित

फूलों से सुसज्जित पालकी साहिब का संगत द्वारा विभिन्न जगहों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया, रास्ते मे संगत द्वारा नाना प्रकार के फल, मिठाइयों, चाय-पकोड़ों के 20 से ज्यादा लंगर लगाए गए।

नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारेयो का जगह जगह दूध से पैर धुलाकर अरदास कराई गई अग्रवाल समाज, ब्राह्मण समाज, कलार समाज, आकृति हार्डवेयर, श्री राम हार्डवेयर,एवं विभिन्न समाज सेवी सिख, एवं पंजाबी समाज सदस्यों ने अपने प्रतिष्ठिठान पर सुख समृद्धि की अरदास कराई गई अरदास के पश्चात चाय, दूध, कोल्ड्रिंक्स, आइसक्रीम,नाश्ते की सेवा दी। है और द्वारा पुष्प वर्षा की गई। इस नगर कीर्तन में शामिल संगत के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी लंगर का प्रबंध किया गया।

5 नवंबर दिन बुधवार को देशभर में गुरु नानक देव जयंती और कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। यह दिन सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता जिसमें गुरुनानक जी के प्रकाश पर्व पर अटूट लंगर बरताया जाएंगा जिसमें आप सभी आमंत्रित है गुरुसिंघ सभा गुरुद्वारा घोड़ाडोंगरी

Leave a Comment