कार्तिक पूर्णिमा पर आज लगेगी पवित्र नगरी में आस्था की डुबकी, उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                           अल सुबह से होगा स्नान प्रारंभ, बैतूल, छिंदवाड़ा तथा सिवनी सहित महाराष्ट्र से पहुंचेगे लोग

Betul News Today/मुलताई :- कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान ध्यान की मान्यता के चलते पवित्र नगरी मुलताई में स्थित ताप्ती नदी में बुधवार अल सुबह से ही आस्था की डुबकी श्रद्धालु लगाना प्रारंभ कर देंगे। इस पावन अवसर पर नगर एवं क्षेत्र सहित बैतूल जिला, छिंदवाड़ा जिला तथा सिवनी जिला सहित महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में मुलताई पहुंचेगें। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी देर रात से ही श्रद्धालु स्नान के लिए ट्रेन, बस एवं अन्य साधनों ने मुलताई पहुंचने लगेंगे तथा सुबह से ही स्नान ध्यान प्रारंभ हो जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर शासन प्रशासन द्वारा तैयारियों पूर्ण कर ली गई है। अधिकारियों के अनुसार पूर्ण सुरक्षा बरती जाएगी ताकि हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने के बावजूद व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल सके। इधर ताप्ती तट पर नगर पालिका द्वारा सतर्कता एवं सुरक्षा की व्यवस्था की गई है ताकि स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी ना हो सके। ताप्ती सरोवर में एसडीईएफआर की टीम सहित नगर पालिका के कर्मचारियों की टीम मुस्तैद रहेगी।

समाज और राष्ट्रसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तमराव गायकवाड़ हुए “छत्रपति शिवाजी रत्न” सम्मान से सम्मानित

Leave a Comment