सिख धर्म प्रथम गुरु गुरुनानक जी प्रकाशोत्सव मनाया धूम धाम से हजारो संगत ने टेका माथ

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                 गोल्डन टेंपल की तर्ज़ पर सजाया गया गुरुद्वारा

Guru Nanak Jayanti 2025/घोड़ाडोंगरी -घोड़ाडोंगरी में सिख एवं पंजाबी समुदाय ने गुरुनानक देव जी की 556वीं जयंती पर प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया गुरुद्वारे को गोल्डन टेंपल की तरह सजाया गया विशेष तौर पर गुरु ग्रन्थ साहिब का दीवान गोल्ड की तरह चमकाया गया गोल्डन टेम्पल की तर्ज पर विशेष दिवान सजाये गये थे लगभग नगर एवं आस पास गॉव के दो हजार लोगों ने माथा टेका गया।

गुरु नानक देव की 556वीं जयंती पर सिख समुदाय के लोगों ने बुधवार को प्रकाश पर्व मनाया घोड़ाडोंगरी स्थित गुरु सिंह सभा द्वारा गुरुद्वारा में गुरूनानक देव की जयंती पर प्रकाशपर्व धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व के पूर्व 10 दिन सुबह 5 बजे प्रभातफेरी निकाली गई जो नगर के हर चौराहे गलियो से वाहेगुरू के जाप के साथ निकाली गई सोमवार को नगर कीर्तन कर दीवान साझाये गये जिसमे हर समुदाय द्वारा स्वागत कर नगर की सुख शांति की अरदास करवाई गयी वही बुधवार के दिन सुबह से ही सिख समुदाय एवं नगर के सभी समाज के लोगों द्वारा गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेका और गुरु को ग्रंथ साहिब का पाठ किया गुरुद्वारे में भजन और कीर्तन का विशेष आयोजन भी किया गया गुरुनानक देव की जयंती पर तीन दिवसीय गुरुग्रंथ साहिब अखंड पाठ की समाप्ति के बाद प्रवचन, शबद कीर्तन व अरदास सहित कई कार्यक्रम आयोजित किया गया इस प्रकाशउत्सव में सिख समाज के साथ सभी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष तौर से प्रकाश पर्व पर लगभग दो हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया गया वही जयंती पर विशेष रात में दिवान साझाये गये गुरुनानाक देव जी का जन्म रात्रि 12 बजे हुआ था जिसके साथ ही गुरुसिंग सभा द्वारा रात्रि का आयोजन भी किया गया जिसमें स्कूली बच्चों ने शबद कीर्तन करते हुए श्री गुरु नानक देव की महिमा का व्याख्यान किया। सिख पंजाबी समुदाय के छोटे छोटे बच्चों ने कीर्तन किया गया बच्चों को गुरुसिंघ सभा द्वारा सरोपा, एवम् पुरस्कार देकर सम्मानित किया।जिसमें विशेष तौर पर नगर के प्रमुख अधिकारी जनप्रतिनिधि समाजसेवी नगर के हर वर्ग के लोग वहां मौजूद थे।

Leave a Comment