स्कूल में पदस्थ शिक्षक दोपहर बात कर देते हैं खाना खाने के लिए छुट्टी
Betul Ki Khabar/चिचोली :- मध्य प्रदेश सरकार भले ही विकास के बड़े-बड़े दावे करती हो लेकिन जमीन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है सरकारी योजनाएं केवल कागज पर सराहनीय दिखती है । विभाग जिम्मेदार अधिकारी पलीता लगाने का काम कर रहे हैं बैतूल जिले के चिचोली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत झरियाडोह एवं ग्राम दरियागंज मे संचालित शासकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को एक माह से अधिक समय से मध्यान भोजन नहीं मिल पा रहा है जिसको लेकर अधिकारी भी जवाब देने में असमर्थ नजर आ रहे हैं l
हरिराम यादव और सोनू यादव ने बताया कि झिरियाडोह माध्यमिक स्कूल में और गॉव के बच्चे तीन से चार किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुचते हैं इसी प्रकार दरियागंज माध्यमिक स्कूल में डोकरीभुरू गाँव के बच्चे जंगल के दुर्गम रास्ते से होकर स्कूल पढ़ने आते हैं लेकिन यहां मध्यान भोजन नहीं मिलने से स्कूल में पदस्थ शिक्षक द्वारा बच्चों को दोपहर मे खाना खाने के लिए घर भेज देते हैं l
Accident News: लोहे की प्लेट से लदा ट्रक पलटने से ड्राइवर की मौत
ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति लगभग एक महीने से अधिक से बनी हुई है जिसको लेकर ग्रामीणों ने चिचोली के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिकायत भी कर चुके हैं सरकार द्वारा शिक्षा के स्तर को कई प्रयास किए हैं लेकिन जवाबदार अधिकारियों के द्वारा मॉनिटरिंग नहीं होने के कारण यह समस्या बनी हुई है ।
इस समस्या को लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दीपक महले का कहना है कि यह मामला जनपद शिक्षा केंद्र के अंतर्गत आता है

