Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। बजरंग दल के द्वारा शनिवार रात फव्वारा चौक पर सुंदरकांड का आयोजन करते हुए साप्ताहिक मिलन संपन्न किया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा बागेश्वर धाम सरकार की सनातनी यात्रा का समर्थन करते हुए पदयात्रा की जिसमें बागेश्वर धाम सरकार की पदयात्रा में शामिल होने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आयोजन पूर्व में बुधवार शाम 6 बजे से किया गया था जिसका मुख्य उद्देश्य हिंदुओं को एकजुट करना है। उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम सरकार की यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू राष्ट्र घोषित करना, गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना, श्रीकृष्ण की जन्मभूमि में मंदिर का भव्य निर्माण, ब्रज परिसर को प्राचीन रूप दिलाना, अवैध धर्मातंरण और लव जिहाद पर रोक लगाना तथा सामाजिक समरसता स्थापित करना है।
Read Also: ग्राम वायगांव से निकला 40 सदस्यों का दल हरिद्वार रवाना

