Accident News:-मुलताई ब्राह्मणवाद के पास रविवार रात्रि एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार, साइकिल सवार गुलबू गज़ाम अपने खेत से लगभग रात 8 बजे अमराई स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर पीछे से तेज़ गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गुलबू सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायल को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि हादसा इतना तेज़ था कि गिरते ही गुलबू बेहोश हो गए। डॉक्टरों के अनुसार, सिर में गंभीर चोटें लगने के कारण उनकी मौत हुई है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Accident News- दो बाइक की आमने सामने की टक्कर एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल

