रजापुर जोड़ पर भगवान बिरसा मुंडा की 150 की जयंती पर नवनिर्मित प्रतिमा का पूजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                 सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत पारंपरिक नृत्यों का हुआ आयोजन

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई:- प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम रजापुर में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर रजापुर जोड़ पर उनकी नवनिर्मित प्रतिमा का विधिवत पूजन और माल्या अर्पण किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए, जिससे पूरा आयोजन सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा अनुष्ठान के साथ हुई । प्रतिमा को फूलमालाओं से सजाया गया और उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने धरती आभा को नमन करते हुए उनके संघर्ष, आदर्श और समाज के लिए किए गए अद्वितीय योगदान को याद किया। कार्यक्रम के मंच से मुख्य अतिथि सतीश दादा पंद्राम नागपुर संस्थापक बिरसा मुंडा ग्रुप ,जुन्नारदेव विधायक- सुनील उईके, पांढुर्णा विधायक निलेश उईके ने भी अपने-अपने व्यक्तव्य रखे । वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ही नहीं बल्कि आदिवासी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत और जल जंगल जमीन की रक्षा के प्रतीक भी है जो समाज की एकता के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे। आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पारंपरिक आदिवासी नृत्य और गीतों ने लोगों का मन मोह लिया । विशेषकर बच्चों के सामूहिक नृत्य मंडलियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। पीले और परंपरागत परिधानों में सजे लोगों की उपस्थिति ने समारोह में एक अद्भुत सांस्कृतिक और सामूहिकता का माहौल पैदा किया ।

Betul Samachar News- उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप

इस अवसर पर रामू टेकाम आदिवासी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, रामचरण इड़पाचे जिला पंचायत सदस्य, प्रदीप उईके, सोनाली विनोद इड़पाचे जनपद अध्यक्ष प्रभातपट्टन , पूनम दिनेश आजाद सरपंच रजापुर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। ग्रामीणों ने नवनिर्मित प्रतिमा को क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बताया और कहा कि यह स्थल आने वाले पीढीयों को बिरसा मुंडा के योगदान की याद दिलाता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Comment