Betul Samachar/मुलताई। न्यायालय परिसर में बने शौचालयों की दुर्दशा को लेकर आमजन ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है। ज्ञापन सौंपते हुए सी.एस. चंदेल और राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय में बने शौचालयों की कई वर्षों से सफाई नहीं की गई, जिसके कारण न्यायालय आने वाले लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि शौचालय के आसपास गंदगी और बदबू के कारण लोगों का वहां रुकना भी मुश्किल हो गया है। इस संबंध में पहले भी कई बार मौखिक रूप से शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक सफाई का कोई कार्य शुरू नहीं किया गया, जिससे परेशानियाँ लगातार बढ़ती जा रही हैं ज्ञापनकर्ताओं ने यह भी कहा कि शौचालयों के दरवाज़े और नल टूटे हुए हैं, जिसके चलते शौचालय का उपयोग लगभग असंभव हो गया है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल शौचालय की मरम्मत और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
Read Also: 23 शालाओं के 550 विद्यार्थियों ने खेलकूद में दिखाए जौहर

