साइकिल सवार को बाइक ने मारी तेज़ टक्कर, युवक की मौके पर मौत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Accident News/मुलताई:- ब्राह्मणवाड़ा के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुलबू गज़ाम रात लगभग 8 बजे अपने खेत से अमराई स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज़ रफ़्तार में आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुलबू गज़ाम सड़क पर गिरते ही बेहोश हो गए और उनके सिर में गंभीर चोट पहुंची। दुर्घटना होते ही ग्रामीण मौके पर पहुँचे और घायल युवक को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि हादसा अत्यंत तेज़ गति के कारण हुआ, जिससे संभलने तक का मौका नहीं मिला। डॉक्टरों के अनुसार युवक की मौत सिर में आई गंभीर चोटों के कारण हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

Betul Samachar: न्यायालय परिसर में शौचालय की सफाई को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

Leave a Comment