Betul Daily News/मुलताई:- साईंखेड़ा के पास स्थित ग्राम देहगुड़ में आदिवासी समाज द्वारा पहली बार धरती के आबा बिरसा मुंडा जी की जयंती मनाई गई । गांव के समाजसेवी शिक्षक सुखदेव नागले, मुलताई के समाजसेवी बी के खातरकर , मुनेश भूमरकर , रेलवे रिटायर्ड ऊबनारे , वानखेडे तथा राजेश सूर्यवंशी ने ग्राम देहगुड़ में पहुंचकर अपने विचारों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा के द्वारा बताए रास्ते पर अपने जल, जंगल और जमीन की रक्षा करते हुए अपने हक और अधिकार कैसे हासिल करे । गांव के समस्त आदिवासी महिलाएं , नन्हे बच्चे, बुजुर्ग तथा युवा पहली बार जयंती के कार्यक्रम में खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर जगदीश टेकाम , प्रकाश टेकाम, रोहित टेकाम, रोहित नरेक, सचिन उईके, अशोक टेकाम , शिवम टेकाम इनके द्वारा समिति बनाकर गांव के मुख्य द्वार पर प्रतिमा लगाने का निर्णय लेकर अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
Betul Daily News: देहगुड़ में पहली बार मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
Published on:

