भगतसिंह वार्ड पारेगांव रोड पर स्थित मकान में युवक ने की आत्महत्या
Betul Ki Khabar/मुलताई:- भगतसिंह वार्ड पारेगांव रोड पर एक युवक अपने मकान की तीसरी मंजिल पर फांसी का फंदा बनाकर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात बना हुआ है जिसकी जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश कमलेश पंवार 31 वर्ष निवासी भगतसिंह वार्ड पारेगांव रोड ने सुबह अपने मकान की तीसरी मंजिल पर टीन शेड के लोहे के पाईप से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का पता तब चला जब उसका मित्र एवं व्यवसाय में भागीदार अलकेश उसे बुलाने के लिए उसके घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि कमलेश अपने मित्र के साथ मिलकर स्क्रीन प्रिंटिंग का कार्य करता था तथा सेवाभावी गतिविधियों में भी शामिल होता था तथा रक्तदान करने में अग्रणी रहता था। कमलेश कांग्रेस पार्टी का भी सक्रिय सदस्य था जिसे पार्टी के द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाती थी। पुलिस के अनुसार सूचना पर मौके पर पहुंचकर फांसी के फंदे पर झूल रहे शव को उतारकर पंचनामा बनाया गया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया गया है। मृतक ने किन कारणों से आत्महत्या की इसकी जांच की जा रही है।
Betul Daily News: देहगुड़ में पहली बार मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती

