Betul Local News: गायत्री परिवार ने सक्रिय सदस्य के निधन पर दी श्रद्धांजलि

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Local News/मुलताई। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के जीवनदानी कार्यकर्ता स्व. कमलेश बारस्कर के आकस्मिक निधन पर गायत्री परिवार के कार्यकर्ता उनके निवास ग्राम रायआमला पहुँचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. कमलेश वर्ष 2014 से शांतिकुंज में सेवा दे रहे थे। उन्हें 2018–2023 तक नोएडा गायत्री चेतना केंद्र और 2023 से चेन्नई चेतना केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वे दिसंबर 2025 में होने वाले 108 कुण्डी गायत्री महायज्ञ की तैयारियों में भी मुख्य भूमिका निभा रहे थे। एक माह पूर्व वे परिवार से मिलने आए थे, जहाँ तबियत बिगड़ने पर नागपुर में उनका इलाज चल रहा था। 24 अक्टूबर 2025 को उनका निधन हो गया, जिससे गायत्री परिवार को बड़ी क्षति हुई है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रामदास रघुवंशी, चढ़ोकर, यादोराव निंबालकर, रामदास देशमुख और जगदीश पवार शामिल रहे। सभी ने उनके परिवार तथा बड़े भाई योगेश बारस्कर से मिलकर सांत्वना व्यक्त की।

Road Accident: मजदूरों को लेकर जा रहा चार पहिया वाहन पलटा, 3 घायल

Leave a Comment