छात्र अभिषेक एक सत्र में 120 घंटे कार्य करके रहे अव्वल
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वरिष्ठ स्वयंसेवक अभिषेक हुरमाड़े को रा.से.यो. इकाई स्तर पर अधिकतम कार्य करने हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना का “सी” प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। महाविद्यालय मुलताई प्राचार्य डॉ. वर्षा खुराना ने बताया कि, महाविद्यालय द्वारा शासन के आदेशानुसार रा.से.यो. इकाई के माध्यम से निरंतर वर्षभर सामाजिक जागरूकता, जन-चेतना, स्वास्थ्य जागरूकता, महिला एवं बाल संरक्षण एवं अधिकार जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न विषयों पर सतत् जागरूकता कार्यक्रमों को संचालित किया जाता हैं। इसी के अंतर्गत पर्यावरण समृद्धि संरक्षण–वृक्षारोपण एवं सुरक्षा विषय को अपना ध्येय बनाकर अभिषेक ने सतत् एक सत्र में 120 घंटे कार्य करते हुए अपनी रिपोर्ट विश्विद्यालय को प्रस्तुत की। जिस आधार पर बरकतउल्ला विश्विद्यालय भोपाल राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा अभिषेक हुरमाड़े को विश्वविद्यालय स्तर पर राष्ट्रीय सेवा योजना “सी” प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व अभिषेक “बी” प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर चुके हैं।
Betul Ki Taja Khabar: बेटी की शादी के लिए रखा समान एवं नगदी जलकर हुए खाक
रा.से.यो. प्रभारी डॉ. ममता राजपूत और प्रो. प्रकाश गीते ने कहा कि, राष्ट्रीय सेवा योजना नवीन पीढ़ी को समाज से जुड़कर कार्य करने के लिए सदैव प्रेरित करती हैं। अभिषेक की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. वर्षा खुराना, महाविद्यालय प्राध्यापक डॉ. बी.आर. बारस्कर, डॉ. नरेंद्र कुमार हनोते एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ और छात्रों ने अभिषेक को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

