सावलमेंढा: बिजली विभाग कार्यालय सहायक पूनमचंद रायकवार को भावपूर्ण विदाई

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/भैंसदेही/मनीष राठौर:- बिजली विभाग के सावलमेंढा कार्यालय में लंबे समय से कार्यरत कार्यालय सहायक पूनमचंद रायकवार की सेवानिवृत्ति पर स्टाफ ने कार्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर ग्रामीणों और सहकर्मियों ने उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वरिष्ठ नेता का संबोधनकार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम के वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश शिवहरे ने बताया कि रायकवार जी ने पिछले लगभग 15 वर्षों से सावलमेंढा कार्यालय में समर्पित सेवा दी। बिजली बिल भुगतान को लेकर स्थानीय और आसपास के ग्रामीणों का उनसे सीधा संपर्क रहा। उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में पूर्णतः निर्विवाद रहकर सभी का विश्वास अर्जित किया।प्रमुख उपस्थितजनप्रबंधक जलज वाईकररेंजर अरुण रायकवारजनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजय धूर्वेनेक कुमार सावरकरपूनमचंद रायकवार के परिजनकार्यालय स्टाफ के अन्य कर्मचारीकार्यक्रम में उपस्थित सभी ने रायकवार जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Betul Crime New- 4 लाख नगदी सहित चोरों ने लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ

Leave a Comment