Betul Local News/मुलताई। अखिल विश्व गायत्री परिवार के सहयोग से ग्राम कामथ में आयोजित पाँच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यह आयोजन पूर्णा बाई बुवाडे और राजकुमार बुवाडे द्वारा पूज्य गुरुदेव के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कलश यात्रा के माध्यम से ग्राम कामथ और आसपास के क्षेत्रों के धर्मप्रेमी नागरिकों को महायज्ञ में सहभागी बनने के लिए आमंत्रित किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएँ, बच्चे और ग्रामीण शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 8 बजे से पाँच कुंडीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न होगा। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक संगीतमय पावन प्रज्ञा पुराण कथा का वाचन टोली नायक पंडित धनराज धोटे द्वारा किया जाएगा। गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन यादोराव निंबालकर, मनोहर बड़घरे, योगेश साहू, नारायण देशमुख, रामदास देशमुख, सुरेश माकोड़े, रामराव उनकंडे, रामकिशोर शिवहरे, सुभाष मस्की, योगेश सराठकर, राजकुमार बोवाडे, पूर्णा बाई बुवाडे, अनुसूया उकड़े, रेखा परिहार, मीरा देशमुख आदि वरिष्ठजनों ने सभी ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। ग्राम कामथ में चल रहा यह सात्त्विक आयोजन पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण का संचार कर रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुड़ने की संभावना है।
भव्य कलश यात्रा के साथ ग्राम कामथ में प्रारंभ हुआ 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
Published on:

