Betul Ki Khabar: नहर में लगी अवैध मोटरों को हटवाने SDM को सौंपा ज्ञापन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/भैंसदेही/मनीष राठौर:- भैंसदेही किसानों ने कुर्सी जलाशय की नहर से अवैध मोटर हटवाने की मांग की है। इस संबंध में एक ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा है, जिसमें बताया कि कुर्सी जलाशय की नहर में बिना अनुमति के 25-30 अवैध रूप से मोटरो से किसान पानी लेकर अपने खेतो में सिंचाई कर रहे है, जिसके कारण कमाण एरिया के किसानों को पानी नही मिल पा रहा है। नहर चालू होने को लगभग 12-13 दिन हो चुके है, अभी तक टेल के किसानों तक पानी नहीं पहुँच पाया है। नहर पर अवैध रूप से मोटरे चालू होने की वजह से लाईट की शिफ्ट में नहर का पानी आगे नहीं बढ पाता है। किसानों के खेतो में असमय से पानी पहुँचता है। राजु महाले के खेत के नीचे साईड में छोटा सा डेम बना हुआ है, जिसे कुछ किसान राजू महाले के वहाँ से नहर में 10-12 पाईपों का साइपन बनाकर उस डेम में पानी भरते है, जो कि अवैध है। जिसके कारण आगे के किसानों को पानी नही मिल पाता है और किसानों को कृषि कार्य करने में कई दिक्कतो का सामना करना पड रहा है। किसानों ने एसडीएम से नहर में लगी मोटर हटवाने की मांग की है। इस अवसर पर सुकचंद प्रजापति, दीपक प्रजापति, प्रभाकर कुबड़े, शक्कू, कुलदीप पाल, संतोष लुक्कू सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

Read Also: यूरिया की कालाबाजारी को रोकने के लिए सड़क पर उतरे किसान, सरकार के खिलाफ नारेबाजी –

Leave a Comment