Betul Samachar- स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देकर अर्थव्यवस्था मजबूत करने में करें सहयोग

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                  पवित्र नगरी में स्वदेशी संकल्प यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

Betul Samachar/मुलताई। नगर में सोमवार शाम स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा का आगमन हुआ जिसका जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने निकली यात्रा में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक-व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज की।

स्वदेशी यात्रा का गांधी चौक में भव्य सत्कार किया गया जहां स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में प्रकाश उइके पूर्व न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली के साथ-साथ प्रमुख अतिथि नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, राजीव जैन, प्रशांत भार्गव, मंजीत सिंग साहनी, किशोर पाल, राजीव खंडेलवाल, अभिषेक खंडेलवाल, श्वेता ठाकरे, राजेश लोंदे ज्वेलर्स, नागपुर, देवेंद्र धोपाडे, संदीप भार्गव, मुकेश जैन, कन्हैया सोनी, राहुल भार्गव ,गणेश साहू, जगदीश पवार, सुधा परमार, माधुरी साबले, राहुल साहू, भारत भूषण चौधरी, जया जैन, सोनम पहाड़े ने रथ यात्रा का स्वागत किया।

Read Also: इकलहरा एवं हिडली के विद्यार्थियों को ठंड से बचने प्रदान की स्वेटर

मंचासीन अतिथियों में प्रमुख रूप से कैट के पदाधिकारी बालकृष्णा भारतीय, सुनील अग्रवाल, सुधीर करदाते, राजीव खंडेलवाल ने अपने विचार रखे तथा लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बालकृष्णा भारतीया ने स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देशभर में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण तथा देशी उद्योगों के संरक्षण का संदेश लेकर निकली है। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देकर राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग करें।

Leave a Comment