गाजे बाजे एवं डीजे के साथ निकली सम्मान यात्रा, बरसाए फूल
Betul Samachar News/मुलताई। भारतीय सेना में नायक के पद पर सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए मनोज मालवीय का पवित्र नगरी में मंगलवार भव्य स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन से भव्य सम्मान यात्रा निकली जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। गाजे बाजे एवं डीजे के साथ निकली सम्मान यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा भी की गई। सम्मान यात्रा का समापन सेना नायक के गृह ग्राम हेटी में किया गया। ग्रामीणों के अनुसार मनोज मालवीय ने भारतीय सेना में नायक के रूप में लंबे समय तक अनुशासित सेवाएं प्रदान की है। इस दौरान वे जम्मू कश्मीर, असम सहित विभिन्न स्थलों पर पदस्थ रहे तथा फिलहाल वे बैंगलौर में पदस्थ थे जहां से सेवानिवृत्त हुए। मनोज मालवीय ने बताया कि उन्होने देश की सेवा में जीवन का महत्वपूर्ण समय दिया है। यह उनका सौभाग्य है कि उन्हे देश सेवा का बेहतरीन अवसर प्राप्त हुआ। उन्होने युवा वर्ग से भी सेना में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि पवित्र नगरी में उनका जिस तरह स्वागत सत्कार एवं सम्मान हुआ है उससे वे अभिभूत हैं।
Betul Latest News: ताप्ती मेले में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

