4 किलोमीटर दूर लगी आग, फायर ब्रिगेड एक घंटे में भी नहीं पहुंची ग्रामीणों में तीखा रोष

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar News/मुलताई। नगर पालिका से मात्र चार किलोमीटर दूर स्थित ग्राम परमंडल में मंगलवार शाम आग की घटना ने नगर पालिका की फायर ब्रिगेड व्यवस्था की पोल खोल दी। ग्राम पंचायत परमंडल के शेषराव सूर्यवंशी ने बताया कि शाम 7:18 बजे फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया, लेकिन दमकल वाहन करीब 8:12 बजे मौके पर पहुंचा।

ग्रामीणों के अनुसार, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही झोपड़ी और भुषे का ढेर आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी डालकर काफी प्रयास किए और आग पर काबू पाने में सफल हुए।

Betul Ki Taja Khabar: पीएचई विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर

स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ चार किलोमीटर की दूरी होने के बावजूद दमकल वाहन का लगभग एक घंटे में पहुंचना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं में किसी की जान-माल का नुकसान न हो, इसके लिए फायर ब्रिगेड की तत्परता बढ़ाई जाए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।

Leave a Comment