Betul Ki Taja Khabar: गौवंश तस्करी पर रोक लगाने की मांग बढ़ी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/भैंसदेही/मनीष राठौर:- भैंसदेही के ग्रामीण क्षेत्रों में गौवंश तस्करी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, जो चिंताजनक स्थिति पैदा कर रही है।तस्करी का मुख्य मार्ग और तरीकासूत्रों के अनुसार, जामझिरी इलाके से बैलगाड़ियों और वाहनों के माध्यम से भारी मात्रा में गौवंश यहां से बाहर भेजा जा रहा है। जब गौवंश की संख्या अधिक हो जाती है, तब इन्हें विभिन्न मार्गों से महाराष्ट्र की ओर तस्करी के लिए ले जाया जाता है।तस्करी के रास्तेगौवंश को ले जाने के लिए निम्नलिखित ग्रामीण रास्ते इस्तेमाल किए जा रहे हैं l

Read Also: गड्ढों में तब्दील हो गया भीवकुंड मार्ग, मरम्मत के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग नहीं दे रहे ध्यान

पोहर, सिहार, चोपन, पलासपानी, हनुमानढाना, डोमा देडपानी, काजलडोह, कुकरूखामला, जामुलनी, सांवलमेंढाएडापुर, इन रास्तों से होकर गौवंश महाराष्ट्र की सीमा की ओर ले जाया जाता है।समाजसेवियों और ग्रामीणों की प्रतिक्रियागांव के समाजसेवियों और ग्रामीणों ने इस बढ़ती हुई तस्करी को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी से विशेष कदम उठाकर गौवंश तस्करी पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।

Leave a Comment