तहसील कार्यालय के हर कक्ष में जाकर किया निरीक्षण एवं पूछताछ
Betul Samachar/मुलताई। नगर में गुरूवार कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी के पहुंचने पर शिकायतों का अंबार लग गया इस दौरान उनके साथ कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी भी थे। तहसील कार्यालय पहुंचे कमिश्नर के समक्ष शिकायत कर्ताओं ने विभिन्न शिकायतों से अवगत कराया जिसमें उन्होने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान जमीनी शिकायतो सहित फसल आदि की शिकायत लेकर पहुंचे। इसके अलावा अधिवक्ता संघ द्वारा नगर के सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से कमिश्नर को अवगत कराते हुए कहा गया कि मुलताई अस्पताल में तीन बड़े विकासखंडों के मरीज एवं घायल उपचार के लिए पहुंचते हैं लेकिन हमेशा से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों की कमी बनी हुई है। वर्तमान में स्थिति अत्यंत खराब है जिससे एक दो चिकित्सकों के भरोसे ही अस्पताल संचालित हो रहा है। स्थिति यह है कि अधिकांश घायल एवं मरीज प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिए जाते हैं जिससे मुलताई अस्पताल मात्र रेफर सेंटर बनकर रह गया है। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सीएस चंदेल द्वारा मोही के पास स्थित केन्द्रीय विद्यालय में विधिवत पहुंचने के लिए मार्ग की मांग की गई। इसके अलावा विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों ने शिकायत की जिनमें से अधिकांश लोगों की शिकायतें कमिश्नर ने गंभीरता से सुनते हुए संबन्धित अधिकारियों को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।
Betul Ki Taja Khabar: गौवंश तस्करी पर रोक लगाने की मांग बढ़ी
हर कक्ष में जाकर किया निरीक्षण
कमिश्रर कृष्ण गोपाल तिवारी दोपहर मुलताई पहुंचे जहां तहसील कार्यालय पहुंचकर उन्होने निरीक्षण प्रारंभ किया। इस दौरान एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार संजय बरैया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कमिश्नर तिवारी द्वारा हर कक्ष में जाकर गहनता से संबन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूछताछ की गई। इस दौरान उन्होने परिसर में मौजूद लोगों से भी समस्याएं पूछी।

