Betul Ki Taja Khabar- पांढरया देव बाबा स्थल पर आज होगा विशाल भंडारा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                          एक दर्जन गांवों के लोग मिलकर करते हैं प्रसादी का आयोजन

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। क्षेत्र के बरखेड़ ग्राम के पास स्थित पांढरया बाबा देवस्थल पर शुक्रवार विशाल भंडारे का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया गया है। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जन जन की आस्था का केन्द्र देवस्थल पर गुरूवार दही लाही का आयोजन किया गया जिसके बाद 6 दिसंबर शुक्रवार को विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया है जिसमें लगभग एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों का सहयोग प्राप्त होगा। ग्रामीणों ने बताया कि बरखेड़, सावंगा, बांडिया खापा, हतनापुर, सेमरिया पांढरी, मल्हारा, सिलादेही, पिपरिया, घाट बिरोली, निम्बोटी सहित आसपास के गांवों के लोग मिलकर प्रतिवर्ष बरखेड़ के पास स्थित देवस्थल पर विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन करते हैं जिसमें ट्रालियों से पूड़ी एवं बड़े गंजों में सब्जी एवं खीर बनाई जाती है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालुओं द्वारा बाबा के स्थल पर पूजन कर प्रसादी ग्रहण की जाती है। ग्रामीणों के अनुसार देवस्थल पर पूरे वर्ष भर श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहता है जिसमें वर्ष में एक बार बाबा के मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान किया जाता है जिसमें प्रथम दिन दही लाही तथा दूसरे दिन विशाला भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि बाबा के मंदिर में कोई भी मुराद मांगने पर पूरी होती है इसलिए दूर दूरे से श्रृद्धालु बाबा के मंदिर में आते हैं तथा मुरादें मांगते हैं, पूरी होने पर बाबा के दरबार में भेंट चढ़ाते हैं।

Betul News Today: कलेक्टर बोले कहां बिक रही शराब जगह बताओ मैं खुद पकडुंगा

Leave a Comment