बैंक ऑफ महाराष्ट्र के अधिकारी नहीं दे रहे संतोषप्रद जवाब
BETUL NEWS/मुलताई। मासोद में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का एटीएम विगत चार माह से बंद पड़ा है जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। शिकायत पर बैंक के अधिकारी संतोषप्रद जवाब नहीं दे रहे हैं जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। बैंक उपभोक्ताओं को आसानी से पैसों का लेनदेन हो सके और बैंक की कतार से बचने के लिए बैंक द्वारा एटीएम मशीन लगाकर लेन देन की सुविधा दी जाती है , लेकिन मासोद में बैंक आफ महाराष्ट्र का एटीएम पिछले चार माह से बंद पड़ा हुआ है जिससे बैंक में ज्यादा भीड़ होने लगी है और बैंक में लेनदेन में अधिक समय लगने से लोग परेशान हो रहे हैं। ग्रामीण विजय जैन, दिलीप जैन,रितेश जायसवाल , हीरालाल तिलगाम मुन्नालाल कुमरे सहित ग्रामीण जनो ने एटीएम चालू करने की मांग करते हुए कहा है कि अन्यत्र बैंक के उपभोक्ताओं एवं सहकारी कर्मचारी को एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा मिल रही थी पर लगभग चार माह से एटीएम पूर्ण रूप से बंद होने के कारण उपभोक्ताओं को संबंधित बैंक की शाखाओं तक जाना पड़ रहा है जिससे पैसा व समय खर्च हो रहा है । मासोद में बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र का एटीएम लगाया गया था मगर लगभग चार माह पहले एटीएम की मशीन खाराब होने से एटीएम मशीन निकालकर ले गऐ थे जिसके बाद आज तक एटीएम मशीन नही लगी जिससे उपभोक्ताओं में रोष है। मासोद के बाद आठनेर, मुलताई ,पट्टन में ही एटीएम की सुविधा है जो कि मासोद से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर है जिसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं।
Betul Ki Taja Khabar- पांढरया देव बाबा स्थल पर आज होगा विशाल भंडारा

