Crime News: गौवंश तस्करी के मामले में चार आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Crime News/मुलताई। गौ तस्करी के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम चिल्हाटी में चार व्यक्तियों द्वारा 08 गौवंश को मारते-पीटते, भूखी-प्यासी अवस्था में पैदल हाँकते हुए, एक-दूसरे से बांधकर मोर्शी जिला अमरावती महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था । आरोपियों के पास गौवंश की खरीद या परिवहन संबंधी कोई भी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरक्षक संजीत जाट एवं आरक्षक सेवाराम ग्राम चिल्हाटी पहुंचे। मौके पर पूछताछ की गई और सूचना सही पाई गई। इसके बाद पुलिस ने गौवंश को तत्काल सुरक्षित स्थान पर भिजवाकर आरोपितों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित दीपक बिहारे, प्रेमलाल उईके, राजेश काले, रविन्द्र बावन सभी निवासी ग्राम घाट पिपरिया, तहसील मुलताई बताए जा रहे हैं। मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय मुलताई में पेश कर पुलिस द्वारा प्रकरण की आगे जांच की जा रही है।

Read Also: दत्तात्रय मंदिर में भगवान की जयंती महोत्सव मनाया

Leave a Comment