नपाध्यक्ष मौके पर पहुंची, नपाकर्मियों को अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
BETUL NEWS/मुलताई। मुख्यमार्ग पर नवीन शाला के सामने बड़ी जगह पर टेंट लगाकर बेवजह जगह घेरकर अतिक्रमण किया जा रहा है जिससे मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही है। टेंट के सामने रस्सी बांधी जा रही है जबकि उसमें किसी प्रकार का कोई व्यवसाय नहीं किया जा रहा है। उक्त समस्या के दृष्टिगत नगर पालिका अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर नपा अमले को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीएमओ विरेन्द्र तिवारी तथा उपयंत्री महेश शर्मा भी उनके साथ थे। नपाध्यक्ष गढ़ेकर ने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा बेवजह मुख्य मार्ग के साईड वाली जगह पर अतिक्रमण किया जा रहा है जिससे मुख्यमार्ग पर आवागमन बाधित हो रहा है। उन्होने बताया कि लंबे लंबे टेंट लगाकर सामने से रस्सी बांध दी गई है जिसमें किसी प्रकार का कोई व्यापार नही किया जा रहा है जिससे साफ है कि सिर्फ अतिक्रमण करने के उद्देश्य से जगह घेरकर रखी जा रही है। नपाध्यक्ष ने तत्काल टेंट के सामने से बांधी गई रस्सी निकलवाई गई जिसके बाद बिलकुल सड़क से सटकर फल बेचने वाले आदिवासियों को उक्त जगह पर बैठाया गया। नपाध्यक्ष ने बताया कि जब वे भाजपा भवन से लौट रही थी तो अतिक्रमण के कारण उनके सामने एक दुर्घटना हुई। उन्होने कहा कि जहां जहां भी नगर में जगह घेरने का प्रयास कर अतिक्रमण किया जा रहा है उन्हे हटाया जाएगा। नपाध्यक्ष ने कहा कि नगर में विभिन्न जगहों पर लोगों ने खाली गुमठियां, ठिलिया एवं टेंट लगाकर छोड़ दिए गए हैं ताकि वे उसका S22 किराया वसूल कर सकें। उन्होने कहा कि नगर पालिका की जगह पर जगह घेरकर अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी साथ ही अन्य स्थानों से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।
कार्रवाई के बावजूद शाम तक नही हटाई पलंग पेटियां
नगर पालिका अमले द्वारा मौके पर टेंट की रस्सी हटाई गई तथा टेंट के पीछे की ओर रखी बड़ी संख्या में पलंग पेटियां हटाने के निर्देश दिए गए। इसके बावजूद शाम तक अतिक्रमण कर के रखी गई पलंग पेटियां नही हटाई गई। इस संबन्ध में नपाध्यक्ष ने कहा कि सूचना देने के बावजूद पलंग पेटियां नही हटाने पर नपा अमले द्वारा पेटियां जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि वैसे ही मुख्य मार्ग संकरा है इस पर बिना व्यापार के सिर्फ जगह घेकर अतिक्रमण करने का प्रयास कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा है जिस पर कार्रवाई की जाएगी।
Read Also: घुघरी हत्याकांड: आरोपियों का सावलमेंढा में पुतला दहन, अवैध अतिक्रमण पर बुल्डोजर कार्रवाई की मांग
हटेगी गुमठियां एवं अन्य अतिक्रमण
बताया जा रहा है कि नगर में फव्वारा चौक, बसस्टेंड सहित मुख्य मार्ग पर जगह जगह कुछ लोगों द्वारा गुमठियां तथा ठिलिया या टीन शेड रखकर अतिक्रमण किया गया है। नपाध्यक्ष ने कहा कि जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनको छोड़ जो सिर्फ खाली जगह घेरने का प्रयास कर रहे हैं उनका सामान जब्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा नगर पालिका की जगह पर ठेले, गुमठियां तथा टेंट लगाकर किराए से दी जा रही है जिससे जो लोग सहीं में व्यापार करते हैं उन्हे खासा किराया देना पड़ता है। उन्होने बताया कि मुख्य मार्ग पर ऐसे लोगों की सूची बनाकर नगर पालिका द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

