Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर के सुभाष वार्ड पार्षद पंजाब चिकाने का लंबी बीमारी के बाद रविवार शाम निधन हो गया। वे कैंसर बीमारी से लंबे समय से जूझ रहे थे। पार्षद पंजाब चिकाने के निधन से पूरे नगर में शोक व्याप्त है। उनकी अंतिम यात्रा उनके बिरूल बाजार रोड स्थित निवास से सोमवार 11 बजे निकलेगी। पंजाब चिकाने लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे तथा संगठन के विभिन्न पदों पर भी आसीन रहे। नगर पालिका चुनाव में सुभाष वार्ड से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े तथा कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच चुनाव जीते। पंजाब चिकाने अपने कुशल व्यवहार के कारण पूरे नगर में लोकप्रिय थे तथा उनके निधन से नगर को अपूर्णिय क्षति हुई है।
Read Also: मेले में खरीदी करते समय बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, मौत

