पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती विधानसभा के समस्त बूथों पर मनाई

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की शताब्दी जन्म जयंती बुधवार को भाजपा कार्यालय में शाम 6 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं 25 दिसंबर, गुरुवार को जन्म जयंती नगर सहित मुलताई विधानसभा के समस्त बूथों पर श्रद्धेय उत्साह के साथ मनाई गई।

भाजपा प्रवक्ता रामचरण मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रवादी विचारों, सुशासन, समरसता एवं विकास की सोच को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा के लिए सतत कार्य करने का प्रण किया।
वहीं बुधवार की शाम जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Betul Local News- योग, प्राणायाम एवं ध्यान से बढ़ती है शारीरिक एवं मानसिक शक्ति

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, निलेश चावरिया, नपा सभापति जी.ए. बारस्कर, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment