वायगांव में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Local News/मुलताई। प्रभात पट्टन विकासखंड के ग्राम वायगांव में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित 24 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रातःकाल मंगल कलश सजाकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए यज्ञशाला पंडाल में पहुंची।

कलश यात्रा में वीर शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, श्रीराम दरबार सहित अन्य आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां सजाई गईं, ग्रामवासियों के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में ग्राम की माता-बहनों, युवाओं एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

Crime News: महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरियों को अंजाम देने वाला शातिर चोर धराया

गायत्री परिवार के दुर्गेश भोयरे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह तीन दिवसीय आयोजन है, जिसमें प्रतिदिन प्रज्ञा पुराण, यज्ञ-हवन एवं पूजन के साथ शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली द्वारा प्रवचन दिए जाएंगे। प्रवचनों के माध्यम से आज की युवा पीढ़ी में सनातन संस्कृति, सभ्यता, सद्भाव और सोलह संस्कारों का महत्व बताया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता गांव एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए तन, मन और धन से समर्पित भाव से जुटे हुए हैं। आयोजन को लेकर पूरे ग्राम में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।

Leave a Comment