Betul Samachar News/मुलताई। ग्राम प्रभातपट्टन के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से वर्ष 1989 में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने वाले पूर्व विद्यार्थियों ने 36 वर्ष बाद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। नगर के एक होटल में हुए इस कार्यक्रम में सभी ने पुरानी यादें साझा कीं और अपने जीवन के संघर्ष व उपलब्धियों पर चर्चा की। इस बैच के विद्यार्थी आज डब्ल्यूसीएल, भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय, डब्ल्यूएचओ सहित शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, जल संसाधन व जिला प्रशासन जैसे विभागों में सेवाएं दे रहे हैं, वहीं कुछ कृषि, व्यापार व उद्योग क्षेत्र में सफल उद्यमी हैं। पूर्व विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें अपनी सफलता का श्रेय दिया। कार्यक्रम में केक काटकर खुशी मनाई गई तथा भविष्य में नियमित मिलन और एकजुट होकर समाज सेवा करने का संकल्प लिया गया। सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ l
Read Also: वायगांव में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

