Betul Local News/मुलताई। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र नगरी मुलताई में आयोजित होने वाले ताप्ती मेले के समापन अवसर पर सोमवार को व्यापारियों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में मेले से जुड़े लगभग सभी दुकानदारों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को प्रसाद वितरण किया गया। भंडारे के आयोजन में व्यापारियों की एकजुटता और सामाजिक भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक भंडारे में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। व्यापारियों ने बताया कि मेले के सफल आयोजन, बेहतर व्यवस्था और नगरवासियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से यह सामूहिक आयोजन किया गया। मेले के समापन अवसर पर भंडारा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
Accident News: घाट परासिया के पास खाद से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत

