Betul Daily News- 11 बहनों ने कराया निःशुल्क पुंसवन संस्कार

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                          पंचकुंडी गायत्री महायज्ञ के चतुर्थ दिन उमड़ा जनसैलाब

Betul Daily News/मुलताई। नगर के मंगलवार बाजार स्थल में आयोजित पंचकुंडी गायत्री महायज्ञ के चतुर्थ दिन श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मुलताई सहित आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने उपस्थित होकर पर्यावरण शुद्धिकरण एवं राष्ट्र जागरण के लिए आहुतियां समर्पित कीं। महायज्ञ के दौरान 11 बहनों का सामूहिक निःशुल्क पुंसवन संस्कार विधिवत रूप से संपन्न कराया गया। आयोजन में सहभागी परिवारों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। रात्रिकालीन बेला में विशाल दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर उपजोन समन्वयक दिनेश देशमुख उपस्थित रहे और उन्होंने शांतिकुंज हरिद्वार का संदेश सुनाते हुए दीप महायज्ञ में सहभाग किया। दीप महायज्ञ में टोली नायक पंडित धनराज धोटे ने पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा संचालित विचार क्रांति अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने यज्ञ के तीन अर्थ बताते हुए कहा कि पहला—दान, जो सदैव पात्र व्यक्ति को ही देना चाहिए; दूसरा—देव पूजन, जिसमें समर्पित वस्तुओं के गुणों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए और तीसरा—संगति, क्योंकि अच्छे लोगों की संगति से जीवन में स्वतः अच्छे गुण विकसित होते हैं।
कार्यक्रम श्रद्धा, अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Read Also: कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले ताप्ती मेले के समापन पर व्यापारियों ने कराया भंडारा

Leave a Comment