विभिन्न निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधाएं
Betul Samachar News/मुलताई। ग्राम पंचायत हिवरखेड़ में लगभग 22 लाख 25 हजार की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन विधायक चंदशेखर देशमुख एवं जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गवहाडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। विकासखंड प्रभातपटन के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हिवरखेड में ग्राम पंचायत के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों का सोमवार से शुभारंभ हुआ जिससे ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा गायत्री मंदिर में पूजा अर्चना की गई जिसके बाद विधायक चंदशेखर देशमुख एवं जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गवहाडे ने लोकेश गीद जनपद सदस्य, प्रकाश पाल ,ग्राम पंचायत सरपंच विश्वनाथ धोटे , रमेश गवहाडे ,सुभाष गीद ,ललिता मगरदे ,चंद्रकला माकोडे ,काशीबाई मगरदे, सोनम महाजन,रामचंद्र कुंभारे ,आशा वागद्रे तथा पंचगणो की उपस्थिति में शिवाजी प्रतिमा के पास सौंदर्यकरण लागत 1 लाख 5 हजार ,मोक्षधाम मार्ग पर पुलिया निर्माण लगात 5 लाख 3 हजार ,सी सी रोड निर्माण मुख्य मार्ग से कृष्णा मंदिर तक लगत 4 लाख 55 हजार ,नाली निर्माण कार्य लगात 3 लाख 8 हजार ,पेयजल कूप पर जाली का काम, लगत 1 लाख 50 हजार ,सावंगी जोड़ आंगनवाड़ी के पास जाली का निर्माण लागत 95 हजार के कार्यों का भूमिपूजन किया ।इसके साथ ही जल जीवन मिशन की नल जल योजना की नव निर्मित पानी की टंकी का लोकार्पण किया। कार्यकम में राम किशन सोनारे, पुनीत माकोड़े, बाबा कुम्भारे, नामदेव कुम्भारे, सुभाष इंगले , प्रमोद पाल, रमेश साहू दिनेश उइके सहितबड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
Betul Ki Taja Khabar- महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई कर स्वच्छता का लिया संकल्प

