FLN मेले मे पालकों को बच्चों की प्रगति के रिपोर्ट कार्ड साझा किए
Betul Ki Khabar/भैंसदेही/मनीष राठौर:- राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार मंगलवार को विकासखंड के समस्त प्राथमिक शालाओं में कक्षा पहली एवं दूसरी के बच्चों के मूल्यांकन हेतु एफएलएन मेले के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया, मेले में समुदाय एवं बच्चों के पालकों को भी मेले के प्रति जागरूक करने एवं उन्हें बच्चों के रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से उनकी प्रगति एवं विकास के प्रमुख क्षेत्र के बारे में जानकारी देने हेतु आमंत्रित किया गया था, जनपद शिक्षा केंद्र के एफएलएन प्रभारी बीएसी श्रीराम भुस्कुटे ने बताया कि एफ.एल.एन मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आधारभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान को मजबूत करना है l एफ.एल.एन मेले मे बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक, भाषाई, सामाजिक व भावनात्मक विकास एवं गणित की पूर्व तैयारी का आकलन रिपोर्ट कार्ड में दी गई गतिविधियों को बच्चों से करवा कर उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है l पालको को भी बच्चों की शिक्षा में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक किया जाता है, यह मेला बच्चों को खेल-खेल में सीखने का मौका देता है, और यह सुनिश्चित करता है कि समुदाय और माता-पिता इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग ले l एफ.एल. एन मेले की मॉनिटरिंग जनपद शिक्षा केंद्र के बीआरसी सुखदेव धोटे, बीएसी श्रीराम भुस्कुटे, हरिराम उईके, एवं समस्त जन शिक्षको द्वारा की गई l
Read Also: भैंसदेही पुलिस की दोहरी सफलता: हत्या आरोपी गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग बालिका दस्तयाब बैतूल

