तहसील कार्यालय में पदस्थ भृत्य को ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक, मौत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Daily News/मुलताई। तहसील कार्यालय में पदस्थ भृत्य मुन्ना देशमुख 61 वर्ष को मंगलवार ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार साईंखेड़ा वृत कार्यालय में पदस्थ भृत्य मुन्ना कार्यालय में फाइल सिल रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई जिससे सह कर्मी उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए जहां से उसे सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। सरकारी अस्पताल में जांच उपरांत डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगने पर तहसील कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। सहकर्मियों ने बताया कि मुन्ना वर्षों से तहसील कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे तथा उनके कुशल व्यवहार के सभी कायल थे। अचानक हुई घटना से तहसील कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शोक व्याप्त है।

Betul Ki Khabar: FLN मेला रिपोर्ट कार्ड से बच्चों की प्रगति का किया आकलन

Leave a Comment