Betul Ki Taja Khabar: मां ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा की तैयारी पूर्ण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                               1 जनवरी 4 बजे निकलेगी ध्वजयात्रा, 2 जनवरी को रवाना होगी पदयात्रा

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। मां ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा का प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आगामी 2 जनवरी को प्रातः 8 बजे शुभारंभ होने जा रहा है। इसके पूर्व 1जनवरी को दोपहर 4 बजे ध्वज पूजन के साथ शुभारंभ किया जाएगा और ध्वज यात्रा निकाली जाएगी जो मां ताप्ती सरोवर की परिक्रमा करते हुए नगर भ्रमण करेगी। समिति के अनुसार 64 दिवसीय परिक्रमा पदयात्रा की सारी तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई है तथा सभी कार्यकर्ता उत्साह के साथ पदयात्रा को सफल बनाए जाने हेतु प्रयासरत हैं।

1 जनवरी को सभी पदयात्री मुलताई पहुंच जाएंगे जिनके पंजीयन , परिचय पत्र बनाने का कार्य शिक्षक संघ द्वारा किया जाएगा । क्रिश हॉस्पिटल के तत्वावधान में सभी पदयात्रियों का मेडिकल चेकअप स्पेशलिस्ट डाक्टरों द्वारा किया जाएगा तथा शाम 7बजे आरती सम्पन्न होगी ।

Read Also: तहसील कार्यालय में पदस्थ भृत्य को ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक, मौत

ध्वज यात्रा के प्रभारी सौरभ जोशी नरेंद्र गिरी चंदू देशमुख अजय यादव योगेश अग्रवाल देवेंद्र सिंह राजपूत सुरेंद्र अरोरा श्याम गव्हाड़े आदि ने अभी तापी भक्तों से अपील की है कि 1जनवरी को दोपहर 4बजेध्वज बजे ध्वज यात्रा में और 2जनवरी को सुबह 8बजे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करें।

Leave a Comment