पक्का टीन शेड एवं मूलभूत सुविधाओं के मार्केट की आवश्यकता
Betul Samachar News/मुलताई। नगर के मछली विक्रेताओं द्वारा मछली मार्केट बनाने के लिए सीएमओ को ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें मछली बेचने के लिए व्यवस्थित मार्केट की मांग की गई है। मांझी मछुआ समाज संगठन के लोगों ने बताया कि बड़ी संख्या में मछली विक्रेता होने के बावजूद उनके लिए मछली बेचने हेतु कोई व्यवस्था नही है जिससे उन्हे जैसे तैसे मछली बेचना पड़ रहा है। उन्होने नगर प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि टीन शेड वाला मछली मार्केट का निर्माण कराया जाए जहां मूलभूत सुविधाएं हो जिससे मछली विक्रेता व्यवस्थित तौर पर अपना व्यापार कर सकेंगे। संगठन के लोगों ने कहा कि इसके अलावा मछुआरा समाज के लिए मंगलभवन का भी निर्माण किया जाए ताकि उसमें वे सामाजिक आयोजन कर सकें। संगठन के सदस्यों ने मांग करते हुए कहा कि ताप्ती सरोवर के तट पर बने पार्क में निषादराज एवं मछिंदरनाथ के मंदिर का भी निर्माण कराया जाए जिसके लिए समाज द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जाएगा।
Betul Ki Taja Khabar: मां ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा की तैयारी पूर्ण

