महासंघ के महामंत्री संदीप त्रिपाठी का नगर में कर्मचारियों ने भव्य स्वागत कर ज्ञापन सौंपा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS/मुलताई। मध्यप्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री संदीप त्रिपाठी का जाम सांवली जाते समय बिजली कर्मचारी महासंघ मुलताई के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने उन्हें साल श्रीफल के साथ मां ताप्ती का छायाचित्र भेंट किया। कर्मचारियों द्वारा इस अवसर पर उन्हें समस्याओं से अवगत कराने के लिए ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कर्मचारियों की बहु प्रतीक्षित मांग संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, मुलताई के स्थाई कर्मचारियों को अन्य विभाग के कर्मचारियों के सतमान ग्रेजुटी प्रदान करने, कार्यालय सहायक को भी उसके समकक्ष परीक्षण सहायक तथा संयत्र सहायक की भांति तीन इंक्रीमेंट का लाभ देने बाबत तथा और सोर्स कर्मचारियों को निकाली जा रही भर्ती में आयु सीमा में छूट के साथ बोनस अंक प्रदान करने की मांग की गई।

Betul Samachar News: मछली विक्रेताओं ने की मछली मार्केट की मांग

इस अवसर पर बिजली कर्मचारी संघ के मुलताई संभाग के अध्यक्ष पर्वतराव ठाकरे, सचिव संतोष गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष निशांत मेश्राम, उपाध्यक्ष अंकित सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment