बिरोली झिल्पा में बैठक का हुआ आयोजन
BETUL NEWS/मुलताई। संघ शताब्दी वर्ष के दौरान सकल हिंदू समाज द्वारा गांव-गांव में एकत्रित होकर 20 जनवरी तक हिंदू सम्मेलन मिलजुल कर करने का निर्णय ले चुके हैं। जिसके लिए गांव गांव बैठके आयोजित हो रही है तथा हिंदू सम्मेलन को लेकर रूपरेखा बनाई जा रही है । सम्मेलन को कैसा भव्य बनाया जाए इसके निमित्त मासोद खंड के बिरोली झिल्पा ग्राम में बैठक के दौरान 6 जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई । सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए महिला शक्ति विशेष भूमिका निभा रही हैं। उनके द्वारा घरों घर साफ सफाई रंगोली ग्राम में ध्वजा पताका समरसता भोज कलश यात्रा शोभायात्रा दीवार लेखन एवं हिंदू सम्मेलन में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया गया । ग्राम की गीता बाई हजारे, कविता पठाडे, सरिता परिहार ,चंद्रकला गिरारे, कविता डोडी, संदीप पवार, बसंत हजारे, बिहारी लाल, दशरथ पठाडे, देवराव बुआडे सहित ग्राम के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बताया कि हिंदू सम्मेलन को भव्य रूप प्रदान करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
“कॉलेज चलो अभियान” के तहत महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

