Betul Local News: 25 साधकों ने ली गुरुदीक्षा, 232 ने करवाया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                          पूर्णाहुति के साथ गायत्री महायज्ञ का समापन

Betul Local News/मुलताई। नगर के मंगलवार बाजार में चल रहे गायत्री महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति के साथ हुआ। पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ के समापन पर नगर सहित आसपास के ग्राम सांडिया ,चन्दोरा, सोनोरा, खड़ाआमला, सर्रा, नरखेड, जाम, बरखेड, कामथ, पारडसिंगा, डहुआ, परमंडल, खेड़ीकोर्ट सहित अन्य ग्रामों से गायत्री साधकों ने उपस्थित होकर इ पूर्णाहुति डाली। इस अवसर पर 25 भाई बहनों ने गुरुदीक्षा भी ली । गायत्री परिवार ट्रस्ट मुलताई के पूर्व ट्रस्टी स्व श्री उत्तम राव देशमुख एवं उनके पुत्र स्व.अश्विनी देशमुख की स्मृति मेंगुरुकृपा मल्टीस्पेशलिट हॉस्पिटल बैतूल द्वारा निःशुल्क स्वस्थ परिक्षण एव परामर्श शिविर आयोजित किया। इस स्वास्थ्य शिविर में 232 भाई बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उपस्थित डाक्टरों की टीम द्वारा उचित परामर्श दिया गया । इस कार्यक्रम के आयोजक उर्मिला देशमुख एवं पुत्र राजेंद्र देशमुख द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन भाई बहनों ने अपना तन मन एवं श्रम लगाकर सहयोग किया उन सभी का स्वागत सम्मान कर आभार जताया। इस अवसर पर टोली को भाव भीनी विदाई दी एवं भव्य भोज भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता डॉ पी आर बोड़खे, तहसील समन्वयक नारायण देशमुख, मुख्य ट्रस्टी यादोराव निंबालकर, गुलाब राव चिल्हाटे, सुरेश मकोड़े, गणपति गायकवाड़, नामदेव चिल्हाटे, रवि खाड़े, हेमराज डडोरे, गंगा नरवरे, मीरा देशमुख, अनुसया उकंडे, मोहिनी सूर्यवंशी, रामदास देशमुख, रेखा परिहार, भजनलाल मालवीय, सहित गायत्री परिवार के भाई बहनों के आयोजक देशमुख परिवार को इस कार्यक्रम करवाने हेतु बधाई शुभकामनाएं दी l

BETUL NEWS- 6 जनवरी को आयोजित हिन्दू सम्मेलन की रूपरेखा की तैयार

Leave a Comment