Betul Samachar News/मुलताई:- ग्राम एनस में आगामी 1 जनवरी को भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है है। आयोजन समिति के अनुसार उक्त आयोजन में 2 से 3 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. देवेन्द्र मुन्द्रे सीनेट सदस्य संत गाडगे बाबा विश्वविद्यालय अमरावती महाराष्ट्र, विशेष अतिथि देवानंद गजभिये सेवानिवृत्त तहसीलदार, बीके खातरकर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता बैतूल, कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश चौकीकर, उद्घाटन भाषण यू डी चौकीकर तथा संचालक जसवंती चौकीकर होंगे। कार्यक्रम समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जनवरी को सुबह 9 बजे ध्वजारोहण एवं वंदना भंते दीपांकर द्वारा की जाएगी। 9.30 बजे बैतूल जिले के दिवंत सामाजिक संघर्षशील वीरों एवं भीमा कोरेगांववीर शहीदों को भूतपूर्व सैनिकों द्वारा सलामी दी जाएगी। 10 बजे मनोज शेषकर, सम्यक म्यूजिक ग्रुप चिचोली द्वारा संगीतमय कार्यक्रम तथा दोपहर 11.30 बजे मुख्य अतिथियों के द्वारा प्रबोधन कार्यक्रम होगा।
Betul Local News: 25 साधकों ने ली गुरुदीक्षा, 232 ने करवाया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

