Betul Samachar: अखंड दादा नाम का आयोजन, आज भंडारा प्रसादी वितरण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/भैंसदेही/मनीष राठौर:- भैंसदेही पूर्णा नगरी के प्रतिष्ठित व्यापारी दिनेश राठौर के निज निवास पर 31 दिसंबर बुधवार को श्री दादा अखंड नाम स्मरण प्रारंभ हुआ। इससे पूर्व 30 दिसंबर को दादा कुटी भैंसदेही से सुंदर बागी में सजा कर छोटे दादा जी, बड़े दादा जी की पावन प्रतिमा को विराजित कर ढोलधमाके और शंख मृदंग, आतिशबाजी के साथ राठौर परिवार ने दादाजी की अगवानी की गई। जिसके पश्चात सुबह अभिषेक पूजन, महाआरती के साथ अखंड दादा नाम भजन दादा जी का नाम भजन हरिहर जी का नाम 24 घंटे का अखंड नाम स्मरण प्रारंभ हुआ। जिसमें समस्त दादाभक्त एवं दादा भजन मंडली ने दादा नाम का आनंद उठाया। आज 1 जनवरी 2026 को प्रात: 11 बजे महाआरती, गोपाल काला, सत्यनारायण व्रत कथा के साथ इक्के का समापन होगा। तत्पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया जायेगा। राठौर परिवार ने समस्त दादा भक्तों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

Betul Ki Taja Khabar- कालेज मे चलाया गया स्वच्छता अभियान

Leave a Comment