Betul Samachar- सनातन संस्कृति के सोलह संस्कारों का जीवन में पालन करें

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                    वायगांव में 24 कुंडीय महायज्ञ के आयोजन में पहुंच रहे श्रृद्धालु

Betul Samachar/मुलताई;- गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के सदस्यों के मार्गदर्शन में प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम वायगांव में 24 कुंडीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गुरूवार तक 24 कुंडीय यज्ञ, हवन एवं संस्कार सहित योगशाला वह दीप यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ में हरिद्वार से पधारे सदस्यों द्वारा प्रातः काल योगशाला लगाकर ग्रामीणों को योग के फायदे बताते हुए योग सिखाया जा रहा हैं। महायज्ञ के दौरान बुधवार को दिन भर कार्यक्रम चले जिसमें श्रद्धालुओं ने दीक्षा ग्रहण की दीक्षा संस्कार पुंशवन संस्कार, मुंडन संस्कार, यज्ञ हवन आदि कार्यक्रम किए गए।

शांतिकुंज हरिद्वार से आए पंडित सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में तीन दिनों तक प्रज्ञा पुराण और यज्ञ हवन पूजन के माध्यम से आज की नौजवान पीढ़ी में सनातन संस्कृति और सभ्यता के प्रति संस्कार और सद्भाव का भाव जुड़े और 16 संस्कार का हम अपने जीवन में पालन करें। अन्य विषयों पर शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली द्वारा प्रतिदिन प्रवचन के माध्यम से बताया साथ ही बताया कि नया साल मनाना हमारी संस्कृति नहीं है यह तो पाश्चात्य संस्कृति है इसे भूलकर नए वर्ष की शुरुआत गुड़ी पड़वा से गुड़ी पड़वा मना कर की जानी चाहिए।

Betul Ki Taja Khabar- विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति, शिक्षकों का किया सम्मान

कार्यक्रम के भोजराज पाटणकर, पंढरी नाथ पाटणकर, वासुदेव पातुलकर, डॉक्टर अनिल कडू, राजेश धोटे, सहदेव धोटे, श्रवण धोटे, तुकाराम धोटे, गजानन धोटे आदि ने बताया कि शाम 7 बजे दीप महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिदिन मासोद ,वायगाव,शिरडी ,ढाना,साईखेडा खुर्द हिवरखेड़ सहित अन्य ग्रामों के ग्रामीण जन भारतीय वेशभूषा के साथ लगभग 1500 से ज्यादा श्रद्धालु पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं । गुरुवार को यज्ञ हवन एवं पूर्णाहुति के साथ 24 कुंडीय महायज्ञ का समापन विशाल भंडारे पर किया जाएगा।

Leave a Comment