Betul Samachar: चिल्कापुर में विशाल हिन्दू सम्मेलन 4 जनवरी को…

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                             कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर, भूमिपूजन आज

Betul Samachar/भैंसदेही/मनीष राठौर :- चिल्कापुर में सकल हिन्दू समाज द्वारा हिंदुओं को एकजुट कर समाज में समरसता के भाव को मजबूत करने के उद्देश्य से 04 जनवरी 2026 दिन रविवार को ग्राम चिल्कापुर के हायर सेकंडरी स्कूल मैदान पर विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। हिन्दू सम्मेलन को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियां पूरे जोर-शोर के साथ की जा रही है। कार्यक्रम स्थल का भूमिपूजन आज किया जायेगा। आयोजन समिति के मीड़िया प्रभारी रविन्द्र बारस्कर द्वारा हिन्दू सम्मेलन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आगामी चार जनवरी 2026 दिन रविवार को हायर सेकंडरी स्कूल चिल्कापुर के विशाल मैदान पर प्रातः 11 बजे से सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें चिल्कापुर मंडल में सम्मिलित ग्राम चिल्कापुर,गुदगांव, राजनी,ठेमगांव, ढोण्डी, रामघाटी,हनुमानढ़ाना, पिपरिया एवं सिरजगांव के ग्रामवासी सम्मेलन में भाग लेंगे। सभी हिन्दू जन प्रातः 10 बजे चिल्कापुर स्थित श्री राधा- कृष्ण-हनुमान मंदीर प्रांगण में एकत्र होंगे जहां पूजन अर्चन के पश्चात् गाजे बाजे एवं हर्षोल्लास के साथ चिल्कापुर,गुदगांव के प्रमुख मार्गो से होते हुए शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसका समापन सम्मेलन स्थल पर होगा । तत्पश्चात अतिथियों की उपस्थिति में समस्त मंचीय कार्यक्रम संपादित होंगे। अंत में समरसता भोज के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति एवं सकल हिन्दू समाज द्वारा क्षेत्र के सभी हिन्दू जनों, बुजुर्गो,युवाओं एवं मातृशक्तियों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Read Also: साहिब श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर प्रभात फेरी, नगर में गूंजा गुरबाणी का स्वर

Leave a Comment