BETUL NEWS: मां ताप्ती के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने की नये वर्ष की शुरूआत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                      आमाबघोली से खाटू श्याम मंदिर सोनोली धाम पहुंची निशान यात्रा

BETUL NEWS/मुलताई। नव वर्ष पर गुरूवार नगर सहित क्षेत्र वासियों ने ताप्ती तट पहुंचकर मां ताप्ती के दर्शन कर नये वर्ष की शुरूआत की। इस दौरान ताप्ती तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई तथा रात तक लोगों का दर्शन के लिए तांता लगा रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने ताप्ती तट पहुंचकर मां ताप्ती के दर्शन कर विधि विधान से पूजन किया। नगर सहित पूरे क्षेत्र से श्रद्धालु ताप्ती तट पहुंचे वहीं अन्य जिलों से भी श्रद्धालु मुलताई पहुंचे एवं नव वर्ष पर मां ताप्ती का दर्शन एवं पूजन किया। प्रतिवर्ष नव वर्ष पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ताप्ती तट पहुंचकर सुख समृद्धि की कामना लेकर मां ताप्ती के दर्शन करते हैं, यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इसके अलावा ताप्ती तट पर स्थित शिव मंदिरों तथा अन्य मंदिरों में भी दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। ताप्ती मंदिर के पुजारी सौरभ धर्माधिकारी ने बताया कि नव वर्ष पर गुरूवार अल सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचना प्रारंभ कर दिया था तथा दोपहर तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां ताप्ती के दर्शन किए। नव वर्ष पर मां ताप्ती का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान ताप्ती तट पर, भारी गहमा गहमी रही तथा नगर का माहौल धर्ममय नजर आया।

सोनोली धाम पहुंची आमाबघोली से निशान यात्रा

नव वर्ष पर ग्राम आमाबघोली से श्रद्धालु ग्रामीणों ने निशान यात्रा का आयोजन किया जिसमें वे पैदल लगभग 25 किलोमीटर चलकर खाटू श्याम मंदिर सोनोली धाम पहुंचे। इस दौरान डीजे के साथ ग्रामीण बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए निशान लेकर चल रहे थे जिसमें बच्चे, युवा बुजुर्ग सहित बड़ी संख्या में महिला पुरूष शामिल थे। ग्रामीणों ने बताया कि नव वर्ष पर गांव से पैदल निशान यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें अधिकांश ग्रामीण शामिल हुए। गांव से पैदल चलकर वे मुलताई पहुंचे जहां मां ताप्ती के दर्शन कर सोनोली धाम पहुंचे तथा निशान चढ़ाया।

Betul Samachar: चिल्कापुर में विशाल हिन्दू सम्मेलन 4 जनवरी को…

परमंडल चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत

निशान यात्रा का परमंडल चौराहे पर हिन्दू युवा मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा से निशान यात्रा का भव्य स्वागत किया गया जिसके बाद पदयात्रियों को भोजन कराया गया। हिन्दू युवा मंच के नरेन्द्र गिरी गोस्वामी सहित अन्य कार्यकर्ताओं न बताया कि ग्रामीणों के उत्साह वर्धन के लिए परमंडल चौराहे पर आयोजन किया गया। पदयात्री लगभग 20 किलोमीटर चलकर परमंडल चौराहे पर पहुंचे जहां भोजन करने के उपरांत सोनोली धाम के लिए रवाना हुए। नरेन्द्र गिरी गोस्वामी ने बताया कि पवित्र नगरी में सतत धार्मिक आयोजन होते रहते हैं इसी तारतम्य में नव वर्ष पर ग्रामीणों द्वारा आमाबघोली से निशान यात्रा निकाली गई जिसमें ग्रामीणों ने पूरे उत्साह भाग लिया।

Leave a Comment