सिलेंडर लेने खड़े दो युवक घायल, नल कनेक्शन भी टूटे
Accident News/मुलताई। नगर में पोस्टआफिस के पास एक अनियंत्रित बुलडोजर ने मार्ग के किनारे खड़े सिलेंडर से भरे वाहन को टक्कर मार दी जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया वहीं सिलेंडर लेने खड़े दो युवक आशिंक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बुलडोजर चालक नशे में धुत्त था जिसके कारण उक्त दुर्घटना हुई। घायल गोलू कोड़ले तथा पृर्वांश पंवार ने बताया कि वे सिलेंडर वाहन से सिलेंडर ले रहे थे इसी दौरान तेजी से बुलडोजर आया और वाहन को टक्कर मार दी जिसकी चपेट में वे दोनों आ गए। गोलू कोड़ले ने बताया कि वह नाली में गिर गया वहीं बुलडोजर चालक वहां से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अनियंत्रित बुलडोजर से कुछ नल कनेक्शन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। यदि बुलडोजर की टक्कर से कोई सिलेंडर फट जाता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। जानकारी के अनुसार उक्त बुलडोजर से नगर पालिका द्वारा कार्य कराया जा रहा है इसके बावजूद चालक दिन दहाड़े शराब के नशे में धुत्त होकर वाहन चला रहा था।
Betul Ki Khabar- परिक्रमा पद यात्रा के पूर्व निकली मां ताप्ती की भव्य ध्वज यात्रा

