Accident News/मुलताई। छिंदवाड़ा मार्ग पर बुकाखेड़ी बांध के समीप गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक छिंदवाड़ा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा था इसी दौरान मोड पर अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गया और बोर्ड सहित लगभग 20 फीट तक घिसटाता हुआ चला गया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अर्जुन पिता छोटू उईके 22 वर्ष निवासी रतजोड़ माल के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मार्ग से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को सरकारी अस्पताल लाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
Accident News- नशे में धुत्त बुलडोजर चालक ने सिलेंडर वाहन को मारी टक्कर

